Qutub Ansari / Sun, Mar 17, 2024 / Post views : 97
बहराइच l विकासखंड तजवापुर का एकदिवसीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत 100 बच्चो का एक्सपोजर विजिट आंचलिक विज्ञान केंद्र लखनऊ में किया गया । एक्सपोजर विजिट में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को प्रतिभाग कराया गया। सभी बच्चों ने आंचलिक विज्ञान केंद्र में तारामंडल विज्ञान विषय से जुड़ी हुई समस्त गतिविधियों के साथ-साथ मिरर रिफ्लेक्शन , मानव जीवन के क्रमिक विकास, डायनासोर पार्क आदि समस्त जानकारियां प्राप्त की । सभी बच्चों को जूट बैग , स्टेशनरी किट, खाद्य सामग्री के साथ यात्रा के लिए पाकेट मनी रूपये 50 प्रदान किया गया। बच्चों ने यात्रा से जुड़ी हुई समस्त जानकारियों को पैड पर लिखते हुए यात्रा संस्मरण साझा किया । सभी बच्चों को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की लोगों लगी हुई टी-शर्ट तथा कैप प्रदान की गई जिससे सभी बच्चे एक ही वेशभूषा में दिख सकें । एक्सपोजर विजिट खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार की देखरेख में संपन्न किया गया। एक्सपोजर विजिट में विकासखंड तजवापुर से गणित विषय के ऐ आर पी डॉक्टर नंद कुमार शुक्ला विज्ञान विषय के सुनील कुमार सिंह , उच्च प्राथमिक विद्यालय के अनिल कुमार सिंह , सुनील कुमार मिश्रा, प्रद्युम्न कुमार पांडे, कौशल कुमार शुक्ला , अनुराग मिश्रा, अर्चना भारती, गरिमा चैन चंदन कुमार प्रमोद कुमार उपस्थित रहे । सभी बच्चों ने एक्सपोजर विजिट में खूब आनंद किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन