(संतोष मिश्रा )
नानपारा तहसील/बहराइच। बीते बुधवार को 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच-I के सीमा चौकी निविया के द्वारा समय लगभग 1230 बजे पार्थ सारथी रॉय, उप कमांडेंट के निर्देशनमें नियमित संयुक्त गश्त निकाली गई जिसमे उ०प्र० पुलिस रुपईडीहा व सीमा चौकी निविया के कार्मिक शामिल रहे। गश्त के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 650/18 के समीप 100 मीटर भारत की ओर एक युवक नेपाल से भारत की तरफ मोटरसाइकिल पर लदी बोरी में कुछ सामान के साथ आते हुए देखा गया। गश्त दल को देखते ही युवको ने मोटरसाइकिल सहित सामान को जमीन पर फेक कर भागने की कोशिश की परन्तु गश्त दल के द्वारा मौके पर युवक को पकड़ लिया गया l पूछताछ के दौरान एक युवक ने अपना नाम राज कुमार सोनकर, उम्र-40 वर्ष पिता छोटे लाल सोनकर, निवासी गिगरिया, प्रह्लाद गांव थाना रुपईडीहा बताया। युवक के द्वारा बताया गया कि इस बोरी में करनाली सोफी 100 बोतल, एम्बीसन रसियन फ्लेवर 52 कुल 152 बोतल नेपाली शराब है, जो नेपाल से सस्ते दामों में खरीद कर अपने गांव में बिक्री करने के लिए ले कर जा रहा हूँ , जिससे बिक्री के बदले कुछ पैसा मिल जाता है।बरामद 152 बोतल नेपाली शराब तथा मोटरसाइकिल सहित अभियुक्त को सर्वोच्च न्यायलय व मानवाधिकार के निर्देशो का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत पुलिस थाना रुपईडीहा को अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया।