( संतोष मिश्रा )बहराइच। मंगलवार को शहर के कपड़ा कमेटी अतिथि भवन में ओनाय वैश्य समाज के लोगों के द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, कार्यक्रम के प्रारम्भ में आमंत्रित मुख्य अतिथि रमा शंकर गुप्ता जिला समाज कल्याण अधिकारी को संरक्षक कैलाश गुप्ता द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागत के क्रम में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान जनपद के समाज के पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। इस बार ओनाय वैश्य समाज का होली मिलन कार्यक्रम नवगठित ओनाय महिला महिला संघ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिला संघ की जिलाध्यक्ष हेमा निगम भाजपा की जिला मंत्री ने ओनाय वैश्य समाज की महिला संघ के गठन को लेकर काफ़ी खुशी व्यक्त किया। समारोह में समाज के लोगों ने एक दूसरे के गले मिल कर होली की हार्दिक बधाई दी।होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाज की महिलाओं ने सामूहिक राधा कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली,समूह नृत्य किया एवम् हाऊजी प्रतियोगिता का आयोजन किया।कार्यक्रम में प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई जिससे उपस्थिति समाज के लोग काफी रोमांचित हुऐ। बच्चों के द्वारा भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के अन्त में बच्चों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया व समाज के मेधावियों को भी मेडल पहना कर सम्मानित किया गया तथा लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया। अन्त में आए हुऐ सभी लोगों को माता गुल्लावीर मन्दिर में प्रति वर्ष की भांति हलुआ का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, आशीष गुप्ता एवम् दिलीप गुप्ता ने किया।