Qutub Ansari / Sun, Mar 31, 2024 / Post views : 118
बहराइच। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा व अपना दल में समन्वय हेतु अपना दल एस ने प्रदेश के सभी जिलों में संगठन इकाई वार चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है l इसी क्रम में ओम प्रकाश पटेल (प्रदेश महासचिव) बौद्धिक मंच अपना दल एस को जनपद लखीमपुर खीरी का चुनाव प्रभारी बनाया गया है l श्री पटेल को प्रभारी बनाए जाने पर राम निवास वर्मा ( नेता विधान मंडल दल अपना दल एस ) विधायक नानपारा , अर्जुन सिंह पटेल (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), संदीप पटेल (प्रदेश सचिव विधि मंच), गिरीश पटेल (जिलाध्यक्ष) बहराइच ,डॉ० हरीश वर्मा (मीडिया प्रभारी) बहराइच, राजीव वर्मा (जिलाध्यक्ष ) लखीमपुर खीरी, कपिल वर्मा (जिला महासचिव) लखीमपुर खीरी सहित कई पदाधिकारियो ने बधाई दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन