Qutub Ansari / Sat, Mar 23, 2024 / Post views : 100
( अशोक सोनी )
जरवल/बहराइच। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत समेकित शिक्षा के तहत जरवल कस्बा स्थित ब्लॉक सभागार में परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सेवारत नोडल शिक्षकों का समावेशी शिक्षा आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में नोडल शिक्षकों को दिव्यांग व विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने हेतु प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में दृष्टिबाधित मूक बधिर, बौद्धिक दिव्यांग, अधिगम अक्षमता एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार 21 प्रकार की दिव्यांगताओं के बारे में सभी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। लेखन, पठन, साइन लैंग्वेज से मूक बधिर बच्चों को पढ़ाने के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में दिव्यांग बच्चों को मिलने वाली सुविधाए जैसे स्कार्ट एलाउंस, स्टाइपेंड, निःशुल्क उपकरण एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर बीईओ अरविंद बहादुर सिंह ने शिक्षकों से कहा कि दिव्यांग बच्चे भी सामान्य बच्चों के साथ शिक्षा ग्रहण करें और सभी बच्चों में एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना हो शिक्षक अपनी कक्षा में ऐसा माहौल तैयार करें। साथ ही सभी नोडल शिक्षक प्रशिक्षण में प्रदान की गयी जानकारी को सीखते हुए अपने विद्यालय में लागू करें। प्रशिक्षण में अनिल पांडेय, अश्रुतानंद मिश्र, तथा रामानंद शर्मा ने विशेष सहयोग प्रदान करते हुए पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण को सकुशल सम्पन्न कराया। प्रशिक्षण में आसिफ अली, बलबीर सिंह, शमशाद अली, संतोष गुप्ता, अखिलेश मिश्र, निरंकार तिवारी अलीम अहमद, सुनील यादव, रामानन्द गुप्ता, मनोज मिश्र, सन्तोष कुमार वर्मा, सुरेश सरोज, मनीष मौर्य, अर्चना मिश्रा, परवीन बानो रूबिया ख़ातून नेहा, प्रिया सिंह, हिना रिजवी, रफत फात्मा, अंजू गौतम सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।विज्ञापन
विज्ञापन