( रईस खान )
मिहींपुरवा/बहराइच l मिहींपुरवा विकासखंड के विकासखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार 6 मार्च को नारी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से पर्दे पर नारी शक्ति का वंदन अभिनंदन करते हुए उन्हें संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नारी सशक्तिकरण के प्रति सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की भली भांति जानकारी देते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही हो जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए उन्हें जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मिहींपुरवा मंडल अध्यक्ष भाजपा शिवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन रामप्रीत वर्मा प्रधान गोपिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मिहींपुरवा अभिषेक वर्मा सौरभ रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा अजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मिहींपुरवा विकासखंड की सभी समूह महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को शिवेंद्र प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष मिहीपुरवा के अतिरिक्त ब्लॉक प्रमुख अभिषेक वर्मा तथा खंड विकास अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने संबोधित किया। लगभग 1 घंटे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को वर्चुअल माध्यम से सीधे संबोधित करते हुए उनका वंदन किया।