( रईस खान )
मिहींपुरवा/बहराइच l लोकसभा चुनाव 18वीं लोकसभा महापर्व के अवसर पर चुनाव संहिता लागू कर दी गई है l इसी के सापेक्ष में उप जिलाधिकारी मिहीपुरवा संजय कुमार ने विधानसभा क्षेत्र 282 सुरक्षित के अंतर्गत सभी सरकारी स्थानों पर लगे राजनीतिक पोस्ट बैनर को उतरने का कार्य प्रारंभ कर दिया l इस दौरान सभी राजस्व कर्मी अपने-अपने क्षेत्र में सरकारी भूमि और सरकारी बिल्डिंगों पर लगे राजनीति पार्टी के पोस्टर एवं बेनारो को हटाया तथा उन्होंने चुनाव संहिता लगते ही चुनाव संबंधी सारे कार्य नवीन गल्ला मंडी अस्थाई तहसील के कक्ष संख्या चार अ में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसमें 24 घंटे कर्मचारियों अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी तथा इसके माध्यम से माननीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी चुनाव संबंधी शिकायतों का निस्तारण चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार किया जाएगा l इस दौरान उप जिला अधिकारी मिहींपुरवा संजय कुमार तहसीलदार अंबिका प्रसाद चौधरी एवं समस्त तहसील कर्मचारी क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ चुनाव आयोग के आदेशों का पालन करने के लिए लगे हुए हैं।