Qutub Ansari / Tue, Mar 19, 2024 / Post views : 102
बहराइच। विकासखंड नवाबगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय दर्जीपुरवा में मंगलवार को मार्च माह की शिक्षक संकुल बैठक संपन्न हुई। उसमें 31 मार्च को सेवानिवृत हो रहे प्राथमिक विद्यालय दर्जी गांव लखैया के प्रभारी प्रधानाध्यापक गोविंद लाल त्रिपाठी का विदाई समारोह भी किया गया। शिक्षक संकुल बैठक नोडल संकुल अरविंद वर्मा के निर्देश में संपन्न हुई जिसमें सभी शिक्षक संकुल साथियों ने अपने-अपने विचार एवं विभाग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशन को अध्यापकों को बताया। इस उपरांत विदाई समारोह में बोलते हुए सेवानिवृत अध्यापक को भी लाल त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक एक ऐसा पद है जिसकी अपनी एक करना है। अतः हम सभी साथियों को इस पद को और उसकी गरिमा को बनाए रखना है। नोडल संकुल अरविंद वर्मा का गोविंद लाल त्रिपाठी ने जो विभाग को अपनी सेवा दी है उसको हमेशा याद रखा जाएगा तथा हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। सेवानिवृत शिक्षक को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, भगवत गीता देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक निर्मल चौधरी ने किया। इस मौके पर विजय कुमार, कुलदीप तिवारी, हर ज्ञान सिंह, रामनिवास, रेखा वर्मा, प्राची शर्मा, अंशु यादव, जावेद राम यादव, इंद्राज, संजय यादव सहित न्याय पंचायत चरदा के शिक्षक गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन