( शुभम मिश्रा )
बहराइच l विकास खंड फखरपुर के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर प्रशिक्षण उपरांत खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्रा ने सभी प्रधानाध्यापकों का मासिक बैठक किया जिसमे सत्र समाप्त और नवीन सत्र के शुरुवात के बारे में चर्चा किए। बीईओ ने नवीन नामांकन, अभिभावक संपर्क तथा सभी बूथ वाले विद्यालयों में चुनाव संबंधी तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यूनिसेफ के देवीपाटन मण्डल के कोऑर्डिनेटर रजनीश तिवारी और डबल्यू एच ओ से डॉ विनोद त्रिपाठी ने सभी को संचारी रोग के बचाव व रोकथाम के उपाय बताकर जागरूक किए।