( शकील अंसारी )
नानपारा/बहराइच l अपना दल एस के विधानमंडल दल नेता एवं नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने स्टेशन रोड स्थित व्यापार प्रकोष्ठ कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मोदी नेतृत्व में एनडीए और सहयोगी दलों के सहयोग से 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य है l इसके लिए पार्टी के पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ अस्तर एवं विधानसभा स्तर के समस्त कार्यकर्ता पूरी तरह से लगे हुए है। आजादी के बाद से 2014 के पहले जो भी रहीं हैं उन सबसे अधिक मोदी जी ने कार्य किया है और देश के अंदर उन तमाम ज्वलन समस्याओं का समाधान किया है l अर्थव्यवस्था को पूरी दुनिया में पांचवा स्थान दिलाया है अर्थव्यवस्था ब्रिटेन से भी आगे है। हमारी सरकार ने 370 को हटाकर आतंकवादियों को समाप्त किया है। विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि गुंडे और मवाली की जगह जेल में है । विधायक ने कहा एक्सप्रेस वे के मामले में सबसे अधिक संचालक उत्तर प्रदेश में होता है। अयोध्या और बनारस में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराकर लोगों को सौपा है l इसी तरह काशी और मथुरा में भी भब्य मंदिर का निर्माण होगा ।
स्थानीय समस्याओं के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि भारत नेपाल की मैत्री बस सेवा सरकार ने शुरू कराई है रेलवे ब्रॉड गेज लाइन का कार्य शुरू हुआ है l बाराबंकी से रुपईडीहा तक फोरलेन सड़क का निर्माण ,नानपारा -लखीमपुर मार्ग जहां पर जर्जर है उसके लिए नई सीसी रोड और नाले का निर्माण होगा इसके लिए टेंडर हो गया है । नानपारा- गढी घाट मार्ग का , नानपारा -रामपुरवा मार्ग , नानपारा से जूड़ा मार्ग सभी का टेंडर हो चुका है l सभी मार्गों पर जल्द ही कम लगेगा l श्री वर्मा ने कहा नानपारा में नवनिर्मित फायर स्टेशन का उद्घाटन हो चुका है l पर्यटन विभाग की ओर से काली माता मंदिर का सौंदर्यकरण हो रहा है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष आशीष कुमार पांडे, वरिष्ठ व्यापारी रामस्वरूप अग्रवाल, सत्येंद्र वर्मा, चमन चौरसिया , नागेंद्र सिंह , अभय मद्धेशिया , आनंद रस्तोगी, सचिन, रोहित अग्रवाल अन्य लोग मौजूद रहे।