( सिराज अली कादरी)
कैसरगंज/बहराइच l तहसील कैसरगंज के बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने आज संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डीएम महोदया को मुंशिफ न्यायालय की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा l साथ ही साथ अधिवक्ताओं ने मांग किया है कि हम लोग 1998 से मुंसिफ न्यायालय कैसरगंज के नाम से जो बहराइच में बैठता है l उसको हम सभी लोग यह चाहते हैं कि कैसरगंज में स्थापित हो क्योंकि कैसरगंज तहसील बहुत ही बड़ी तहसील है l यह तहसील घाघरा घाट से लेकर मंझारा बाढ़ ग्रस्त इलाका है काश्तकार वहां से बहराइच का सफर तय करने में बहुत ही मजबूर हो जाते हैं l इसलिए ऐसी दशा में मुंसिफ न्यायालय कैसरगंज में होना आवश्यक है l इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, ज्ञान बाबू वर्मा, विनोद कुमार सिंह, सूर्यभान सिंह, सत्य शरण सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे l