( फैजान )
फखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l
राजकीय आयुर्वेदिक चिकत्सालय कुंडासर में जागरूकता गोष्ठी आयोजन कर कुपोषण से बचने के बताये गए उपाय। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बहराइच डॉ रंजन वर्मा के मार्गदर्शन में डॉ राजेश कुमार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कुंडासर बहराइच के द्वारा पोषण पखवाड़ा सप्ताह के क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडासर मे प्रशिक्षु एनम आंगनबाड़ी केंद्र तथा आरोग्य स्वास्थ्य मंदिर एवं हेल्थ व वैलनेस सेंटर मलामतपुर कुंडासर की सी एच ओ अंजलि प्रजापति की उपस्थिति में चिकित्सालय स्टाफ के साथ महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता गोष्ठी के माध्यम से कुपोषण से बचाव के उपाय बताए गए तथा रोगानुसार औषधीय का निशुल्क वितरण भी किया गया। इस अवसर पर डॉ राजेश कुमार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को संतुलित आहार के सेवन एवं हरी सब्जियां को भोजन करने की। सलाह दी जिससे भी कुपोषण को दूर किया जा सकता है।