Qutub Ansari / Sun, Mar 17, 2024 / Post views : 94
मिहींपुरवा/बहराइच l कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के कतरनिया रेंज अंतर्गत बिछिया बीट के गेरुआ नदी में घड़ियालों के प्रजनन केंद्र पर के समीप नरकुल की झाड़ियों में एक नर घड़ियाल का शव बरामद हुआ l वनकर्मियों की सूचना पर क्षेत्र का भ्रमण कर रहे रेंज कार्यालय पर मौजूद प्रभागीय वनाअधिकारी बीo शंकर प्रसाद को दी गई l तत्काल मौके पर पहुंचकर उन्होंने रेंज अधिकारी अनूप कुमार के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा मृत्यु घड़ियाल को बाहर निकाल कर उसको पशु चिकित्सा द्वारा उसका निरीक्षण कराया तथा पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने बताया कि प्रजनन के दौरान आपसी संघर्ष में घड़ियाल की मृत्यु होना पाया गया है l मृत घड़ियाल नर है l इसकी उम्र लगभग 50 वर्ष है। इस दौरान मौके पर डीएफओ बीo शंकर प्रसाद रेंज, अधिकारी अनूप कुमार, डब्लू डब्लू एफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन, एसओएस टाइगर संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद फैज तथा ग्राम प्रधान जयप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन