Qutub Ansari / Sat, Mar 9, 2024 / Post views : 126
बहराइच l शुक्रवार के दिन पवित्र त्योहार महाशिवरात्रि पूरे धूमधाम से भक्तों ने मनाया। सुल्तानपुर जिला के मूल निवासी शिक्षा क्षेत्र फखरपुर में तैनात शिक्षक रवींद्र कुमार मिश्र ने पत्नी और बच्चों सहित महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कस्बे में स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर में स्थापित शिवलिंग का पूजन अर्चन किया। शिक्षक रवींद्र कुमार मिश्र ने बताया कि महाशिवरात्रि हम हिंदुओं का एक विशेष पर्व है जिसके संबंध में कई कथाएं प्रचलित हैं। महाशिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह (मिलन) के रूप में मनाया जाता है। प्रचलित कथा के अनुसार समुद्र मंथन से निकला हलाहल विष को भगवान शिव ने संसार की रक्षा के लिए अपने कंठ में ग्रहण कर लिया जिसके प्रभाव से कंठ नीला हो जाने के कारण प्रभु शिव को नीलकंठ भगवान भी कहा जाने लगा। विष के प्रभाव से भगवान शिव पीड़ा से पीड़ित हो गए तब देवताओं ने पूरी रात नृत्य आदि करके भगवान शिव को जगाए रखा जिससे पीड़ा शांत हुआ। इसी रात्रि को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। ऐसी भी मान्यता है की भगवान शिव के निराकार रूप शिवलिंग का उद्गम इसी दिन हुआ था। ॐ नमः शिवाय।
विज्ञापन
विज्ञापन