( अशोक सोनी )
जरवल/बहराइच। कैसरगंज तहसील अंतर्गत नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत सजीव प्रसारण ब्लॉक सभागार फखरपुर मे पर्दे पर प्रसारित किया गया। विधानसभा कैसरगंज के मंडल फखरपुर एवं गजाधरपुर के संयुक्त नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम की अध्यक्षता फखरपुर ब्लॉक के प्रमुख रणबीर सिंह मुन्ना के द्वारा किया गया। प्रसारण के शुभारंभ से पूर्व ब्लॉक सभागार में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नारी शक्ति वंदन अभियान के बारे में संबोधित करते हुए प्रभारी ओम प्रकाश अवस्थी ने कहा कि यत्र नारी पुजयन्ते रमंते तत्र देवता का जो सूत्र हजारों वर्षों पूर्व हमारे ग्रंथों में वर्णित है। उसको पिछले 10 सालों में दुनिया ने पूरा होते हुए देखा है। 21वीं शताब्दी पूरी तरीके से महिला शक्ति के नाम रहेगी। मंडल अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि मोदी योगी की सरकार में महिलाओं को मान सम्मान के साथ सुरक्षा एवं स्वावलंबन की दिशा में मजबूती मिली है। मंडल अध्यक्ष गजाधरपुर मनोज पाण्डेय ने योगी मोदी के सरकार में नारी सशक्तिकरण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और महिलाओं की भागीदारी के संबंध में व्यापक प्रकाश डालते हुए एक बार फिर मोदी सरकार का नारा बुलंद किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सीता राम पाण्डेय खण्ड विकास अधिकारी फखरपुर एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा सैकड़ों स्वंय सहायता समूह की महिलाओं, लाभार्थियों के द्वारा कार्यक्रम का प्रसारण देखा सुना गया।