बहराइच l मोहल्ला गंज निकट आवास मौलाना सिराज अहमद मदनी के रहने वाले नन्हे रोज़ा दार अब्दुल अहद ने आज रमजानुल मुबारक का पहला रोज़ा रखा , बाल्मीकि समाज का यह नन्हा रोज़ा दार है, जिसकी उम्र मात्र 8 साल है l मदरसा सुल्तानुल उलूम मीरपुर कस्बा किसान बाज़ार के पीछे मोहल्ला सालार बहराइच के संस्थापक एवं प्रबंधक मौलाना सिराज मदनी ने इस नन्हे रोज़ा दार को बधाई दी है, और दुआ दी है कि अल्लाह पाक इस बच्चे को खूब हौसला अता फरमाए और इसको दीन ए इस्लाम का दाई बनाए , आमीन या रब्बल आलमीन l