Qutub Ansari / Fri, Mar 22, 2024 / Post views : 90
मिहींपुरवा/बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत महाराज सिंह नगर निवासी भागवती देवी (52) शुक्रवार सुबह नित्य क्रिया के लिए खेत को जा रही थी। सुबह 5.30 बजे के आसपास जंगल की झाड़ियों से निकलकर तेंदुए ने महिला पर हमला कर दबोच लिया। शोर सुनकर पूर्व ग्राम प्रधान राजेश कुमार समेत अन्य मौके पर पहुंचे। सभी ने हांका लगाते हुए तेंदुए से महिला को छुड़ाया। इसके बाद एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस से महिला को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों द्वारा इलाज किया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
तेंदुए के हमले में महिला के चेहरे, हाथ और पैर में गहरे जख्म बन गए हैं। इस मामले में रेंजर रोहित कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि तेंदुए के हमले में महिला घायल हुई है। आर्थिक सहायता राशि दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि महिला का इलाज वन कर्मियों की देखरेख में करवाया जायेगा। तेंदुए के बढ़ते हमलों से ग्रामीण दहशत में है l मामले की सूचना सुजौली रेंज के वन दरोगा अनिल कुमार को दी गई l मौके पर वनरक्षक मोहम्मद उमर , वाचर विकास राजपूत पहुंचे और तेंदुए के हमले की पुष्टि की l तेंदुए से हमले से बचाव हेतु ग्रामीणों को वन कर्मियों ने जागरूक भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन