Qutub Ansari / Thu, Mar 7, 2024 / Post views : 95
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वनकर्मी
बहराइच l बहराइच के थाना सुजौली ग्राम पंचायत रमपुरवा के बनकटी गांव निवासी 11 वर्षीय रंजना पुत्री शेर बहादुर अपनी मां ऊषा के साथ आज दोपहर को गेंहू के खेत से घास काटने गयी थी। इस दौरान खेत में छिपे तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया तभी बेटी को बचाने के लिए मां तेंदुए से भिड़ गई। इस पर तेंदुआ मौके से भाग गया, लेकिन तेंदुए के हमले में बालिका घायल हो गई। मां की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग लाठी डंडा लेकर दौड़े, इस पर हमलावर तेंदुआ जंगल से सटे खेत में छिप गया l ग्रामीणों के द्वारा तत्काल सूचना सुजौली रेंज के वन दरोगा अनिल कुमार को दी गई l मौके पर वनकर्मी मोहम्मद उमर वाचर विकास राजपूत और बेफई पहुंचे और बालिका का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली पर कराया l प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली पर इस दौरान डॉक्टर आशीष गुप्ता व फार्मासिस्ट महेश्वरी प्रसाद शुक्ला मौजूद रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन