सड़क की दुर्दशा से आवागमन मे हो रही समस्याओं से राहगीर परेशान( कृष्णा पाण्डे )मिहींपुरवा/बहराइच। विकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत ऐसी कई सड़के हैं, जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। जिससे वाहनों व आम जनमानस का आवागमन दुर्लभ हो जाता हैं। वहीं ग्राम पंचायत बरखड़िया को सीधे लखीमपुर से जोड़ने वाली पी० डब्लू० डी० सड़क जो कई ग्राम पंचायतो को भी जोड़ती हैं। उस सड़क का काफी वर्षो से निर्माण न कराये जाने के कारण वह मार्ग मौत को दवात दे रही हैं। वहीं सड़क के बीच मे बनी पुलिया भी टूट चुकी हैं। अजय कुमार निवासी बरखड़िया ने बताया कि सड़क पे जानलेवा गड्ढे होने के कारण यहाँ पे कई हादसे भी हो चुके हैं और लोगों के हाथ - पैर भी टूट चुके हैं। लेकिन सम्बंधित अधिकारी कोई ध्यान नही दे रहा हैं वहीं भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यह रास्ता सीधा लखीमपुर से जोड़ता हैं और नजदीक भी हैं जिससे हम लोगों का अधिकांश आवागमन रहता हैं l रात के समय अंधेरा होने के कारण गड्ढे दिखाई नही देते जिससे कई गाड़ियां दुर्घटने का शिकार हो जाती हैं। ऐसे मे हम आम जनमानस की कोई अधिकारी नही सुनता हैं। जिससे हम लोगों का आवागमन काफी समस्यात्मक हैं।