( कुतुब अंसारी )
बहराइच l जिला बहराइच की प्रसिद्ध संस्था, दीनी व दुनियावी शिक्षा बेहतरीन केंद्र मदरसा सुल्तानुल उलूम मीरपुर कस्बा किसान बाज़ार के पीछे बहराइच का सालाना जलसा उक्त मदरसा के ग्राउंड में मौलाना सिराज मदनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ l विशिष्ट नम्बर प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को इनामात दिए गए l जलसा का शुभारंभ उक्त मदरसा के अरबी के अध्यापक हाफ़िज़ मोहम्मद सअद की तिलावत ए कुरान पाक से किया गया l
मौलाना सिराज मदनी ने कहा कि ज्ञान मानवता के लिए उत्कृष्टता और विशिष्टता का पदक है l हर मुसलमान को उतनी शिक्षा प्राप्त करना ज़रूरी है कि जिस से वह हलाल व हराम को समझ सके l मौलाना सिराज मदनी ने कहा कि शिक्षा से इन्सान सभी विभागों में सफ़ल हो सकता है l मौलाना मदनी ने कहा कि शिक्षा के साथ लड़कों एवं लड़कियों की तरबियत बहुत ज़रूरी है l
मदरसा के छात्र व छात्राओं ने प्रोग्राम पेश किया और नात व हम्द व नज़्म पढ़ी l अब्दुल्ला शाह बहराईची ने अपने जादूई आवाज़ से लोगों का मन मोह लिया l जलसा में मदरसा आमिना लिल्बनात की क्षात्रा इकरा शाह ने भी मां पर नज़्म पढ़ी l इस अवसर पर स्थानीय कवि अब्दुल्ला शाह बहराईची, गुलज़ार अहमद, मास्टर इशरत अली के अलावा अभिभावक भी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।