( अशोक सोनी )
जरवल/बहराइच। फाल्गुन महोत्सव पर नगर पंचायत जरवल में नारायण दास मंदिर से बाबा खाटू श्याम की निशान शोभायात्रा निकाली गई l निशान शोभा यात्रा मोहल्ला कृष्णा नगर में स्थित खाटू श्याम मंदिर से निकालकर पूरे नगर में भ्रमण कराई गई जिसमें काफी संख्या में महिला पुरुष बच्चे श्याम भक्त मौजूद रहे। बताते चले जरवल के नारायण दास मंदिर के राम जानकी मंदिर मे स्थापित बाबा खाटू श्याम की फाल्गुन महोत्सव पर बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई l निशान यात्रा जो कि मोहल्ला कृष्णा नगर जामा मस्जिद, चौक बाजार होते हुए लखनऊ बहराइच मार्ग पर शोभा यात्रा भ्रमण करती रही उसके बाद घोसियाना रोड होते हुए नारायण दास मंदिर पहुंची श्याम भक्तो ने निशान यात्रा के दौरान रंग बिरंगी होली भी खेली श्याम भक्त नारे लगाते हुए हारे के सहारे की जय, तीन बाणधारी की जय, लखदातार की जय के साथ जो हार चुका है l वह बाबा श्याम की शरण में जाता है तो वह व्यक्ति जीत कर ही वापस आता है l क्योंकि बाबा श्याम हारे का सहारा है का भजन भी भक्तो द्वारा गाया गया। उक्त कार्यक्रम के बाद नारायण दास मंदिर मे भजन संध्या का आयोजन किया गया जो देर रात्रि तक चला श्याम भक्तो ने फूलो की होली के साथ जमकर गुलाल अबीर भी उड़ाए उक्त कार्यक्रम से पूर्व महिलाओ द्वारा कई तरह के प्रतियोगिता मे भाग लिया जिस पर उन्हे पुरुष्कृत भी किया गया। इस मौके पर कृष्ण मुरारी अग्रवाल, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, परमेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल ,अमन अग्रवाल, अश्वनी अग्रवाल, चिंटू अग्रवाल, हिन्दू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष पत्रकार अशोक सोनी, अस्मित रस्तोगी ,लकी सोनी, संजय श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, अमरदीप, रमेश जयसवाल, दीपू मिश्रा,दीपक गुप्ता,प्रमोद कसौधन, सूरज कसौधन, दिव्यांश श्री वास्तव, हर्ष श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में श्याम भक्त महिला, पुरुष मौजूद रहे।