( शकील अंसारी)
बहराइच l बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की 90 वीं जयंती पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन झनक हाउस बहराइच में किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता अशर्फीलाल गौतम, मुख्य अतिथि मुख्य जोन प्रभारी देवीपाटन, बस्ती, गोरखपुर मंडल दिनेश चंद्रा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में देवीपाटन मंडल के मंडल प्रभारी प्रदीप कुमार गौतम एवं सुखराम प्रजापति रहे l संचालन जिलाध्यक्ष अजय कुमार गौतम ने किया ।
कार्यक्रम में कोने-कोने से आए हुए बसपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयो ने कांशीराम को श्रद्धा सुमन अर्पित किये और विचार गोष्ठी में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि दिनेश चन्द्रा ने कहा मान्यवर काशीराम ने बहुजन समाज को जागने के लिए अपनी ऐ क्लास की सरकारी नौकरी को छोड़कर पूरे देश में पैदल चलकर बहुजन समाज के लोगों में राजनीतिक चेतना पैदा कर उनको राजनीतिक रूप से तैयार करने का काम किया तथा राजनैतिक संगठन तैयार किया और भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम करते रहे । उन्होंने कहा काशी राम ने इस धरती पर अपने नाम कोई भी संपत्ति नहीं बनाई और कोई भी बैंक बैलेंस नहीं किया उन्होंने इस देश के बहुजन समाज को अपना परिवार माना तथा उनकी खुशहाली और बेहतरी के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे तथा बहन मायावती को बहुजन समाज पार्टी का उत्तराधिकारी बनाकर कमान बहन के हांथो में सौपने का काम किया। मायावती कांशीराम की विचारधारा एवं सामाजिक परिवर्तन के फॉर्मूले पर पार्टी को चलाने का काम कर रही है। आने वाले लोकसभा के चुनाव में देश के संविधान को बचाने के लिए बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करना होगा और पार्टी द्वारा तय किये गए l लोकसभा के उम्मीदवार को जीताने के लिए दिन-रात एक करना होगा यही आज मान्यवर साहब की जयंती पर उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर राहुल गौतम जिला प्रभारी, जिला महासचिव सत्यनारायण रावत, विधान सभा प्रभारी सताई राम गौतम , पूर्व जिला अध्यक्ष छोटेलाल गौतम, नूर अहमद, राम सुहावन भास्कर , उत्तम सिंह चौहान , अवधेश कुमार गौतम , उमेश चंद्र तिवारी , राम सबल राव , हीरालाल गुप्ता , रामकिशुन सोनकर, रमेश चंद्र गौतम, संजय कुमार सरोज, नफीस अहमद मलिक, मैनेजर प्रसाद यादव, धर्मेंद्र साहू, ननके मिश्रा आदि थे ।