Qutub Ansari / Sun, Mar 24, 2024 / Post views : 98
बहराइच। 1952 से गठित हुई कैसरगंज लोकसभा सीट पर भले ही पुरुषो के साथ महिलाओ की आबादी कम नहीं है फिर भी राजनीति मे नारी शक्ति को कोई भी राजनीतिक दल यहां पर तवज्जो ही नही दे रहा।जबकि चुनावी रणभूमि मे इस ससदीय क्षेत्र में महिलाओं की अहम भूमिका भी होती रही है। आज कोशो दूर होती नजर आ रही है।बताते चले देश की आजादी के बाद हुए पहले आम चुनाव में इस सीट से भारतीय जनसंघ की शकुंतला नायर ने ही अपना झंडा गाढ़ कर जीत दर्ज हासिल की थी यही नहीं 1967 व 1971 के चुनाव मे भी चुनाव जीत कर लोकसभा पहुंची इस सीट से शकुंतला नायर के अलावा स्वतंत्र पार्टी से बसंत कुंवारि 1962 सांसद चुनी गई।लेकिन 1977 से अब तक 12 चुनाव में लगातार पुरुष सांसद ही चुने गए 47 वर्षों से ये सीट महिलाओं के लिए नेताओ ने बंजर बना दिया है।अब इस लोकसभा का दुर्भाग्य ही कहा जाए कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद किसी भी राजनैतिक दल ने लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं कर सके है। जिसकी लेट लतीफी विभिन्न राजनैतिक दलों के लिए शुभ संकेत भी नही है।
टिकट की भागदौड़ मे बाहर है नारी शक्तियां ! जरवल। 1971 के लोकसभा चुनाव में भले ही भारतीय जनसंख्या शकुंतला नायर चुनाव जीती थी लेकिन मुख्य लड़ाई में कांग्रेस से बसंत कुंवरि थी इस चुनाव में शकुंतला नायर को 88 हजार 980 वोट मिले थे चुनाव में हार जीत 2598 वोट का था इस चुनाव के बाद राजनीतिक दलों ने नारी शक्तियों के दबदबा को नहीं समझ सके। जबकि 1977 से लगातार हुए चुनाव में विजेता व उपविजेता पुरुष ही रहे है।भाजपा कांग्रेस बसपा सपा इस चुनाव मे भी महिलाओ को उतरने से कन्नी जरूर काट रहे है।
कैसरगंज लोकसभा सीट से चुने गए सांसदो का ब्योरा _________________________ वर्ष सांसद दल 1952 शकुंतला नायर भारतीय जनसंघ 1957 भगवान दीन मिश्र कांग्रेस 1962 बसंत कुंवरि स्वतंत्र पार्टी 1967 शकुंतला नायर भारतीय जंसंघ 1971 शकुंतला नायर भारतीय जंसंघ 1977 रुद्रसेन चौधरी जनता पार्टी 1980 राणा वीर सिंह कांग्रेस 1984 रामवीर सिंह कांग्रेस 1989 रूद्रसेन चौधरी भाजपा 1991 एल एन मणि त्रिपाठी भाजपा 1996 बेनी प्रसाद वर्मा सपा 1998 बेनी प्रसाद वर्मा सपा 1999 बेनी प्रसाद वर्मा सपा 2004 बेनी प्रसाद वर्मा सपा 2009 बृजभूषण शरण सिंह सपा 2014 बृजभूषण शरण सिंह भाजपा 2019 बृजभूषण शरण सिंह भाजपा _________________________ मतदाताओं पर एक नजर विस क्षेत्र कुल मतदाता महि. पु. पयागपुर 387399 204828 182554 कैसरगंज 389690 206010 183676 कटरा बाजार 396936 211098 185825 कर्नलगंज 334203 177854 156327 तरबगंज 371773 198148 173607 _________________________
विज्ञापन
विज्ञापन