Qutub Ansari / Sat, Mar 23, 2024 / Post views : 106
बहराइच l इस्लामिक मदरसा आधुनिकरण शिक्षक एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एजाज अहमद ने आईमास कार्यालय पर पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय उच्च न्यायालय का जो आदेश मदरसा बोर्ड के 2004 के नोटीफिकेशन को असंवैधानिक करार देने के सम्बन्ध में आया है l उससे प्रदेश के सभी छोटे बड़े मान्यता प्राप्त मदरसे प्रभावित होंगे । मदरसों का अपना इंफ्रास्ट्रक्चर है l उनमे लाखों शिक्षक काम करते हैं और लाखों छात्र उसमें शिक्षारत हैं। प्राइमरी और जूनियर स्तर पर मदरसा शिक्षा परिषद और बेसिक शिक्षा परिषद सबका एक ही सिलेबस है। सरकार ने सभी मदरसों में NCERT स्लेबस लागू कर रखा है l ऐसे में मदरसा बोर्ड को किसी कागज में कमी की वजह से बंद किए जाने से बहुत बड़ा संकट आएगा। 2004 के नोटिफिकेशन में जो कमी है उसको सरकार दूर कर सकती है। एजाज अहमद ने बताया कि इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक एसोसिएशन भी इस मामले की अपील को लेकर के माननीय सुप्रीम कोर्ट को जाएगा। एजाज अहमद ने सरकार से अपील किया है कि मदरसा बोर्ड के 2004 के नोटीफिकेशन में जो कमी है उसको दूर करके पुनः उसे लागू किया जाय और मदरसो की मान्यता और उसके शिक्षकों और छात्रों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था दी जाय। और मदरसा शिक्षा की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन