( रईस खान )मिहींपुरवा/बहराइच l कतर्निया घाट जीव प्रभाग में वन विभाग ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 मार्च 2024 को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया l अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस हेतु वन प्रबंधन में नवाचार को शामिल करने के प्रति वन प्रबंधकों को जागरूक व प्रेषित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस की विषयवस्तु वन एवं नवाचार के तहत अधिक से अधिक पौधे आरोपित संरक्षित व सिंचित करने एवं पर्यावरण मित्र जीवन शैली अपनाने के संबंध में इस वन जीव प्रभाव के समस्त रेंजों में विभिन्न कार्यक्रम जागरूकता गोष्ठी का आयोजन कर आम जनमानस को जागरूक करने के साथ-साथ ही स्थानीय स्कूलों में भी कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र/ छात्राओं को वन एवं नवाचार के तहत अधिक से अधिक पौधे रोपित करने हेतु प्रेरित किया गया l इस दौरान समस्त रेंज के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।