( कुतुब अंसारी )
बहराइच l दरगाह थाना की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है l पुलिस ने शातिर बाइक चोर गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है l जिनके पास से चोरी की गई आठ मोटरसाइकिल व दो मोटरसाइकिलों के इंजन बरामद हुए हैं l यह सब मोटरसाइकिल का इंजन निकाल कर उसे इंजन का जनरेटर बनाने का कार्य करते थे l पुलिस ने गिरफ्तार अपटन पर धारा 379, 411, 413, 414, 420 आईपीसी के तहत FIR दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई कर रही है।