Sun, 02 Aug 2026
Breaking News
: कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी |

: इन्टीग्रेटेड चेक पोस्ट रूपईडीहा में सम्पन्न हुई इण्डो-नेपाल समन्वय बैठक

Qutub Ansari / Mon, Apr 1, 2024 / Post views : 93

Share:
( कुतुब अंसारी ) बहराइच। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से रूपईडीहा स्थित इन्टीग्रेटेड चेक पोस्ट के सभागार में ए.डी.जी. ज़ोन गोरखपुर डॉ. के.एस. प्रताप कुमार की वर्चुअली अध्यक्षता तथा डीआईजी देवीपाटन मण्डल गोण्डा अमरेन्द्र प्रसाद सिंह व डीआईजी एसएसबी जे.डी. वशिष्ठ की उपस्थिति में इण्डो-नेपाल को-आर्डिनेशन बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नेपाल साइड से बांके व डांग तथा इण्डिया साईड से जनपद बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर व लखीमपुर के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, एसएसबी, वन, कस्टम सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में देवीपाटन मण्डल गोण्डा के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्रा, लखनऊ रेंज के आई.जी., पीलीभीत व बलरामपुर के डीएम व लखीमपुर के पुलिस अधीक्षक ने वर्चुअली प्रतिभाग करते हुए लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की गई तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की। इसके अलावा नेपाल के अन्य सीमावर्ती जनपदों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी बैठक में वर्चुअली प्रतिभाग किया गया। बैठक के दौरान इण्डियन साइड के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए नेपाल साइड के समकक्ष अधिकारियों से पूर्व की भांति सहयोग की अपेक्षा की गई। बैठक के दौरान डीएम बहराइच मोनिका रानी ने सुझाव दिया कि भारत-नेपाल की खुली हुई सीमा के वन क्षेत्र से आच्छादित होने के कारण संवेदनशील और निकासी रास्तों पर दोनों ओर से विशेष चौकसी रखने की आवश्यकता है। आयुक्त देवीपाटन मण्डल, गोरखपुर ज़ोन के एडीजी, आईजी लखनऊ ज़ोन तथा डीआईजी एसएसबी द्वारा सुझाव दिया गया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में राजस्व, वन, पुलिस, एसएसबी की संयुक्त टीम गठित कर नियमित गश्त की कार्यवाही की जाय। बैठक के दौरान नेपाल साईड के अधिकारियों को सुझाव दिया गया कि मतदान के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार भारत नेपाल की सीमा को सील किये जाने की तिथियों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जाय ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भारत व नेपाल साइड के अधिकारियों को सुझाव दिया गया कि चुनाव के समय सीमावर्ती जनपदों में शराब बन्दी को कड़ाई के साथ लागू किया जाय जिससे नेपाली शराब व शस्त्र इत्यादि के आने पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। इसके लिए उन्होंने नो मैन्सलैण्ड एरिया से सटे हुए क्षेत्रों में प्रिवेन्टिव एक्शन को कड़ाई से लागू करने का सुझाव दिया। अधिकारियों कोे निर्देश दिया गया कि आवागमन के सभी मार्गाे पर संयुक्त रूप से विशेष चौकसी बरती जाय। बैठक में नेपाल साइड की ओर से मौजूद अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने में हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। बैठक अत्यन्त सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक के अन्त में पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक में मौजूद अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें