Qutub Ansari / Thu, Mar 28, 2024 / Post views : 93
विशेश्वरगंज/बहराइच l ब्लॉक बिशेश्वर गंज के ग्राम सभा उधरना सरहदी के मजरा शुकुल पुरवा मे सात दिवसीय भव्य राम कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भव्य राम कथा के प्रथम दिवस पर , मंगल शोभा कलश यात्रा निकाली गई l शोभायात्रा में माताएं बहनें बेटियां शुकुल पुरवा से पैदल चलकर दुर्गा माई मन्दिर काशी दास घाट कंछर पहुंच कर बेद मंत्रो के द्वारा वरुण देवता यज्ञ नारायण भगवान का पूजन अर्चन अवध धाम से आए हुए श्री श्रवण कृष्ण शास्त्री ने सम्पन्न करवाया शायं काल की कथा की मंगल बेला में श्री परमानन्द जी महाराज ने बताया मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चरित्रों का अनुकरण कर एवम् उनके पावन नामों का आश्रय लेकर और माता पिता की सेवा करके, गुरू भगवन के वचनों पर विश्वास करके ही भव सागर से पार पाया जा सकता है l मुख्य यजमान श्री राम प्रताप शुक्ला, रमाशंकर शुक्ल, अंबर प्रसाद शुक्ला पुजारी, भुर्रे शुक्ल, विनय, आनंद, सोनू, मुकेश, छोटू, पिंटू, दद्दू, जटाशंकर, सुभम, मुनाऊ शुक्ल, सतीश शुक्ल लोक प्रिय गायक, ओमप्रकाश शुक्ल , बब्लू भईया युवा नेता, कृष्णा नन्द शुक्ल के सहित सम्मानित लोग उपस्थित रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन