( सूर्य प्रकाश मिश्रा )विशेश्वरगंज/बहराइच l थाना विशेश्वरगंज के प्रांगण में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर रविवार को पीस कमेटी की बैठक थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक में आगामी होली व रमजान के दृष्टिगात शांति व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए उपस्थित लोगों से अपील की गई। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से उनके गांव में होलिका दहन स्थल की जानकारी ली, तथा संभावित विवादों वाले स्थलों को चिन्हित किया। थाना प्रभारी ने लोगों को आश्वत किया कि पुलिस पूरे त्यौहार में चौक चौबंद है l किसी भी शांति भंग करने या अराजकता फैलाने वाले व्यक्ति को बक्सा नहीं जायेगा। यदि किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो वह 112 या सम्बंधित सिपाही, दरोगा व थाना प्रभारी को भी फोन पर सूचना दे सकता है। बैठक में भाजपा से संजीव तिवारी थाना के उपनिरीक्षक शिवम तिवारी, गुलाब सिंह, हरेंद्र बहादुर सिंह, भुद्दूर वर्मा, ओमकार यादव व क्षेत्र से आये हुए वेद प्रकाश, कैलाश नाथ दूबे,बड़े बाबू, सिराज जयनस बी डी सी, दिनेश सिंह, विष्णु दयाल चौहान , अवधेश द्विवेदी, राम किशन , रमाशंकर शुक्ल, ग्राम पंचायत प्रधान तथा भारी संख्या में सम्मानित लोग उपस्थित रहे।