Qutub Ansari / Wed, Mar 20, 2024 / Post views : 99
नानपारा /बहराइच l कोतवाली में तैनात रहे हेड मोहर्रिर विनोद यादव ने अपने पूर्ववर्ती हेड मोहर्रिर राम विचार से 17 दिसम्बर 2021 को चार्ज लिया तो जीपी लिस्ट न मिलने से शस्त्र व एम्युनेशन का मिलान नही हो पाया। इसकी शिकायत काफी समय बाद एसपी से की एसपी के आदेश पर 31 जुलाई 2023 को जांच एएसपी ग्रामीण को सौंपी गई थी। एएसपी ग्रामीण ने इसकी जांच कैसरगंज सीओ रूपेन्द्र गौड़, प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह, आर्मेमर उपनिरीक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव को सौंपी थी। शस्त्र व एम्युनेशन कम होने की पुष्टि होने पर वर्तमान कोतवाल राकेश कुमार सिंह की तहरीर पर अज्ञात पर धारा 409 के तहत केस दर्ज किया गया है। भारी मात्रा में कारतूस, वेपन, गोली गायब हो गए। एएसपी ग्रामीण डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने शस्त्र व एम्युनेशन कम पाए जाने पर एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद गायब वस्तुओं का पता चल सकेगा। सीमावर्ती कोतवाली से भारी मात्रा में कारतूस, वेपन और अन्य गायब होने पर पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आपको बता दें कि चुनाव का समय है ऐसे में निजी लोगों के असलहे भी कोतवाली में जमा कराए जाएंगे ऐसे में अधिकारियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने की आवश्यकता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन