Qutub Ansari / Sat, Mar 16, 2024 / Post views : 131
बहराइच l कोतवाली कैसरगंज के पबनी गांव निवासी 57 वर्षीय होमगार्ड श्रीधर वाजपेई की सड़क हादसे में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। आपको बताते चलें दरगाह में तैनात थे, अपनी ड्यूटी करके अपने घर लौट रहे थे तभी कैसरगंज के बडौली गांव के पास बाइक सवार होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी l इस हादसे में उनकी मौत हो गई l घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l पुलिस मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन