(संतोष मिश्रा)बहराइच। सीमावर्ती रूपईडीहा थाना क्षेत्र में होली का त्यौहार काफ़ी धूमधाम से सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ मनाया गया। बड़े-छोटे सभी होली के मस्ती में सराबोर रहे। क्षेत्र में रंगो का त्यौहार होली सोमवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे कों रंग-ग़ुलाल लगाया व प्रेम व भाईचारे के साथ होली खेली व शुभकामनायें दी। इस दौरान जगह-2 डीजे की धुन लोग शाम तक नाचते झूमते देखे गए। शांतिपूर्ण ढंग से होली पर्व को संपन्न करने के लिए थाना प्रभारी रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज बाबागंज राम गोविन्द वर्मा, डायल 112 व दलबल के साथ पूरे दिन शांतिपूर्ण होली सम्पन्न कराने में जुटे रहे। वहीं कस्बा बाबागंज स्थित न्यू मीडिया हाउस पर क्षेत्रीय पत्रकारों समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर होली खेली और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।