( संतोष मिश्रा )नानपारा तहसील/बहराइच। विकास खंड नवाबगंज क्षेत्र में विभिन्न संगठनों द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति पेश की गई। इसके अलावा फूलों की होली खेलकर और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी गई। बताते चले खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज राधेश्याम वर्मा की ओर से ब्लॉक संसाधन केंद्र कार्यालय बाबागंज के प्रांगण में क्षेत्रीय पत्रकार व समाजसेवियों की होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। होली मिलन समारोह को लेकर उपस्थिति लोगों का उत्साह देखने लायक था। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वरिष्ठ पत्रकार रागवेंद्र शर्मा ने कहा कि होली खुशियों का त्यौहार है सभी लोग मिलजुल करते त्यौहार बनाएं। कार्यक्रम के अंत मे न्यू मीडिया हॉउस बाबागंज की तरफ से बीईओ श्री वर्मा को शिक्षा क्षेत्र नवाबगंज में निपुण लक्ष्य, कायाकल्प, शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने उपलक्ष्य में अंगवस्त्र व मिष्ठान भेंटकर शुभकामनायें दी गई और हर परिस्थिति में सहयोग का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर पत्रकार संतोष मिश्रा, रूद्रप्रताप मिश्र, राजकुमार शर्मा, अशोक पाठक, नईम खान, मोहम्मद अकील, पप्पू गुप्ता सहित शिक्षक अरविन्द वर्मा, नन्दकिशोर वर्मा, जीतेन्द्र शर्मा, वैभव सिंह, कौशलेंद्र भूषण पांडेय, विनोद गिरि आदि उपस्थिति रहे।