Qutub Ansari / Wed, Mar 20, 2024 / Post views : 103
मिहींपुरवा/बहराइच। ब्लॉक में मिहींपुरवा अंतर्गत 70वीं वहिनी सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर द्वितीय द्वारा लगातार नेपाल से सटे क्षेत्रो मे मानव चिकित्सा शिविर का जगह - जगह कैम्प लगाया जा रहा हैं। आज बुधवार को न्याय पंचायत कारीकोट में 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर - द्वितीय के 'बी' द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे आस - पास के 200 मरीजों की जाँच कर दवाई उपलब्ध कराई गई। जिसमे डॉक्टर आशीष गुप्ता, शुभम वर्मा ( सी०एच०ओ०), अत्तार सिंह (SI/medix), ओंनकार (SI/GD), आरफाक मुला, पदम सिंह, कार्तिक, कार्तिक चौधरी आदि सशस्त्र सीमा बल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन