( शुभम मिश्रा )बहराइच l ब्लॉक संसाधन केंद्र गजाधरपुर, फखरपुर के प्रांगण में खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्रा के कुशल निर्देशन में हमारा आंगन - हमारे बच्चें उत्सव कार्यक्रम का आयोजन मां सरस्वती को माल्यार्पणकर दीप प्रज्ज्वलित कर शनिवार को किया गया। कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बीईओ अनुराग मिश्रा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित प्री प्राइमरी(बाल वाटिका) को परिषदीय विद्यालयों से जोड़ते हुए तीन से छह वर्ष के बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा में लाकर अभिभावकों को प्रेरित करना है। यह उत्सव कार्यक्रम बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग का संयुक्त पहल है। इस अवसर पर बीईओ अनुराग मिश्रा द्वारा दक्षता प्राप्त विभिन्न विद्यालयों के निपुण बच्चों को लर्निंग किट देकर सम्मानित भी किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दायित्वों के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला उपाध्यक्ष अरुण अवस्थी अध्यक्ष मिथिलेश मिश्र बरिष्ठ उपाध्यक्ष शाश्वत कलहँस संगठन मंत्री प्रेम कुमार अवस्थी संयुक्त मंत्री अनुभव मिश्र संदीप राय अनुपम श्रीवास्तव राघवेंद्र सिंह ए आर पी अरुण पांडे राजकिशोर सिंह, दीप सिखा श्रीवास्तव भावना लाएल रेहानुल रहमान बेग को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री, सभी शिक्षक संकुल, विभिन्न विद्यालयों के निपुण बच्चें, अभिभावक, शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहें।कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष सिंह कवि ने किया।