Qutub Ansari / Sat, Mar 16, 2024 / Post views : 97
फखरपुर/बहराइच l माता भगवती कुंज आश्रम परसेंडी बहराइच में चल रही सॉयकालीन संगीतमय पावन प्रज्ञा पुराण कथा के तीसरे दिन शांति कुंज हरिद्वार से पधारे विश्व विख्यात कथा वाचक पंडित श्याम बिहारी दुबे ने गायत्री मंत्र के मूल सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस मंत्र के उच्चारण से मानव जीवन के समस्त दुखों का नाश एवं मन को शांति तथा शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है l इसके न सिर्फ जाप करने से बल्कि सुनने से भी शरीर को शक्ति तथा सच्चामार्ग पर चलने की प्रेरणा भी प्राप्त होती है। इस कथा में पधारे पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को कथा वाचक पंडित श्याम बिहारी दुबे ने माला पहनाकर गायत्री साहित्य भेंटकर आशीर्वाद दिया l इस अवसर पर आश्रम व्यवस्थापक लाडली प्रसाद वर्मा, जोन समन्वयक मानसिंह बर्मा, जयप्रकाश वर्मा, एसपी त्रिपाठी, कृपाराम वर्मा एडवोकेट डा० गिरधारी लाल वर्मा, कौशलेंद्र चौधरी राजमणि त्रिपाठी, सियाराम जायसवाल इंद्रजीत वर्मा खुशहाल चौधरी, सहित सैकड़ो गोंडा बाराबंकी सीतापुर लखीमपुर श्रावस्ती हरदोई जनपद से गायत्री परिवार के परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन