( फैजान )
कैसरगंज/बहराइच l कैसरगंज में जी०बी० हॉस्पिटल पर समाजसेवी डॉ अरविन्द सिंह द्वारा एक विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घघाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने फ़ीता काटकर किया और अपने उद्बोधन में कहा कि स्वास्थ्य सेवा समाज की अन्य सभी सेवाओं से सर्वोपरि है और इसका लाभ गाँव, ग़रीब , वंचित लोगों को मिले तो अति उत्तम है l जी बी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ अरविन्द सिंह ने बताया की शिविर में 250 लोगों का परीक्षण कर 71 लोगों को ऑपरेशन के लिए हॉस्पिटल ने भर्ती किया गया यह कार्य सीतापुर के डॉ मुकुल गुप्ता , वृजेंद्र सिंह कैम्प मैनेजर , ज्ञानेस गुप्ता रोशनी , दीप्ति , हमज़ा , अनिल आदि मेडिकल टीम के द्वारा संपन्न हुआ l
इस अवसर पर विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा,ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह विशेन,प्रमोद गुप्ता, बुद्धि सागर गुप्ता,मण्डल अध्यक्ष शिव सहाय सिंह ,पवन वर्मा ,शशि भूषण सिंह प्रधान वेद प्रकाश सिंह, अजय सिंह ओम प्रकाश अवस्थी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहें।