( शकील अंसारी )
नानपारा/बहराइच l नानपारा-- बहराइच मार्ग पर दर्शन पूर्वा के निकट दो बाइकों की टक्कर में चार लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें एन एच विभाग की एंबुलेंस से टोल प्लाजा के प्रबंधक नसीम ने सीएससी नानपारा पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया है। घायलों में परवेज 40 वर्ष, अली अहमद 65 वर्ष ,अफजल 30 वर्ष ,फिरोज 50 वर्ष है जिनका उपचार चल रहा है ।
घटना के संबंध में बताया जाता है एक बाईक बहराइच से नानपारा की ओर आ रही थी और दूसरी बाइक नानपारा से बहराइच की ओर जा रही थी रफ्तार के कर के कारण ऐसी घटना हुई मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में चार लोग घायल हुए हैं।