Qutub Ansari / Thu, May 2, 2024 / Post views : 110
नानपारा /बहराइच l कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत गिरधरपुर निवासी 4 बच्चे गर्मी से व्याकुल होकर नहर में नहाने गए थे इनमें 12 वर्षीय राहुल पुत्र सागर व तीन लड़कियां आंचल पुत्री शोभाराम उम्र लगभग 14 वर्ष माही पुत्री सतबरन उम्र 13 वर्ष चोइनी पुत्री सतबरन उम्र 12 वर्ष नहर में डूब जाने के कारण मौत हो गई बताते चलें कि यह सब आम की बाग जो नहर के किनारे लगी थी बचा रहे थे गर्मी से व्याकुल होकर सभी बच्चे नहाने के लिए नहर में चले गए जहां गहरे पानी में डूब कर उनकी मौत हो गई सभी बच्चे गिरधरपुर गावं के हैं सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया घटना की सूचना पाकर एसडीएम नानपारा अश्वनी पांडे क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पांडे मौके पर पहुंचे नानपारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने सभी शवों को नहर से एक एक करके निकलवाया इस दर्द भरी घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। काफी मशक्कत के बाद शवों को नहर से बाहर निकाला जा सका है पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन