( अशोक सोनी )जरवल/बहराइच। सुबह लगभग 06 बजे भोर में जरवलरोड तुफानी चौराहे के पास वाहन नं0 UP 42 BT 5364 फोर्स क्रूजर पर तीर्थ यात्री जनपद गोण्डा से जनपद सीतापुर जा रहे थे तुफानी चौराहे के पास ड्राइवर रबिउल्ला पुत्र मो0 हसन निवासी कोला थाना रौनाही जनपद अयोध्या को नीद आ जाने के कारण वाहन उपरोक्त डिवाइडर से टकरा गया जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया जिसमें सवार यात्रीयो मे अनुसा पत्नी राघवेन्द्र उम्र 21 वर्ष ,नागाराजू पुत्र रामू अल्लू उम्र 30 वर्ष,राघवेन्द्र गौड़ पुत्र एलईया उम्र 50 वर्ष,एल पदमा पत्नी राघवेन्द्र उम्र 45 वर्ष, शिवलीला पत्नी हरिश्चन्द्र उम्र 39 वर्ष,हमराम्मा पत्नी रबिन्द्र रेड्डी उम्र 46 वर्ष,पार्वतल्लू पुत्र बैंकईया उम्र 59 वर्ष,लालावती उम्र 46 वर्ष, पार्वतअम्मा पत्नी बैकटईया उम्र 46 सर्व निवासीगण करनुल नागर राज्य तेलंगाना को सामान्य चोटे आई थी जिन्हे 108 के माध्यम से सी0 एच0 सी0 मुस्तफबादा भेजा गया जहाँ पर अपना उपचार कराने के उपरान्त पुनः ट्रेवल से दुसरा वाहन मंगाकर सीतापुर हेतु चले गये तथा क्षत्रिगस्त वाहन उपरोक्त को ड्राइवर रबिउल्ला द्वारा कोई कानूनी कार्यवाही न करने का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया एंव वाहन को अपने साथ लेकर वापस चला गया।