Qutub Ansari / Sat, Mar 9, 2024 / Post views : 96
बहराइच l शिव शक्ति सेवा ट्रस्ट की ओर से दिकौली में महाशिवरात्रि पर्व पर पाँच दवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के कार्यकर्ता और तमाम सारे गाँव वासियों ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गाजे बाजे के साथ शिव बारात निकाला। शिव बारात का रत्नापुर में ज़ोरदार भव्य स्वागत हुआ। यहाँ सैकडो की संख्या में शिव भक्तों के किए ट्रस्ट की ओर से पंडाल लगाया था जहां सभी ने जलपान किया। पाँच दिवसीय कार्यक्रम में पंडित कामता नाथ महाराज ने कथा वाचन किया। वहीं मुख्य कार्यकर्ता के रूप में प्रमुख ट्रस्टी/प्रबंधक अजय कुमार पांडेय, अध्यक्ष विजय, उपाध्यक्ष, सचिव अतुल पांडेय, कोषाध्यक्ष सतेंद्र कुमार, रवींद्र पांडेय, सोनू पांडेय, मुकेश, मनीष, रामरूप, ऋषि शंकर शर्मा समेत दर्जनों सदस्य रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन