Qutub Ansari / Sun, Mar 17, 2024 / Post views : 94
( रईस खान )
मिहीपुरवा/बहराइच l तहसील मिहीपुरवा अंतर्गत ग्राम सभा झाला के मजरा बकसीपुरवा निवासी सतगुर व महेश पुत्रगण दरबारी के घर मे 16/17 की रात 12 बजे के लगभग अज्ञात कारणों से आग लग गई जलकर पूरा घर राख हो गया । घर वाले किसी तरह भाग कर जान बचाये। देखते ही देखते पूरे घर को आग ने अपने आगोश में ले लिया।और घर के अंदर रखा लाखों का सामान जल कर स्वाहा हो गया। आस पास के लोगो ने बड़ी मस्कत के बाद आग को बुझाया तथा अन्य घरों में आग को फैलने से रोका। सुचना पर उप जिला अधिकारी संजय कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुचकर मौका मुआयना किया तथा लेखपाल से पल्ली और कम्बल व कोटेदार से खाने पीने की सामग्री उपलब्ध कराने का आदेश दिया।उन्होंने ने बताया कि आग से हुए नुकसान की जांच करा कर जिले पर भेजी जा रही है। वंहा से स्वीकृति होने पर सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन