Qutub Ansari / Thu, Mar 21, 2024 / Post views : 121
फखरपुर/बहराइच l थाना फखरपुर क्षेत्र के चकसौगहना रुकनापुर में मुमताज़ अहमद पुत्र अलीशेर के घर पर बीती रात लगभग 8 बजे परिवार खाना बना रहीं थी की गैस सिलेंडर में लीकेज होने से सिलेंडर में आग लग गयी, देखते ही देखते आग बे काबू हो गया और रसोई घर में रखा फ्रिज गैस चूल्हा बर्तन राशन सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया l चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े किसी की हिम्मत नहीं हुई की आग को काबू कर सके l उसी भीड में मौजूद नवयुवक इमरान और राशिद ने बड़ी बहादुरी और सूझ बूझ से सिलेंडर को बाहर निकाला और आग को काबू किया l सिलेंडर फटने से बचा जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गया l मुमताज़ ने बताया की राशन का सामान सब जलकर राख हो गया l खाने के लिए कुछ सामान भी नहीं बचा l
विज्ञापन
विज्ञापन