बहराइच l विशेश्वरगंज के गंगवल बाजार निवासिनी 27 वर्षीय विवाहिता रचना ने अपनी पति की प्रताड़ना से तंग आकर के आत्महत्या कर ली l उसने फांसी का फंदा बनाकर खुद को मौत के हवाले कर दिया l परिजनों का आरोप है कि जब से उसकी चौथी बेटी हुई थी l तब से पति उसे प्रताड़ित करता रहता था l शादी 2017 में हुई थी l मृतका के चार बच्चिया हैं l इत्तेफाक से वो सब लड़कियां हैं l लड़कियां होने से पति अपनी पत्नी से नाराज रहता था, जिसको लेकर वहां उसे आए दिन प्रताड़ित करता रहता था l प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली l पुलिस ने उत्पीड़न की धाराओं में धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है l तो वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है l पुलिस मामले की जांच कर रही है।