( कृष्णा पाण्डे )कारीकोट/बहराइच। विकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत न्याय पंचायत कारीकोट के मां काली कोट मेला प्रांगण में की गई किसान गोष्ठी l इस किसान गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानो से किया संवाद और उनकी फसल सम्बन्धी विषयो पर को चर्चा। मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर नंदन सिंह, डॉक्टर सुनील कुमार सिंह और जीएम सुनील कुमार त्रिपाठी शामिल रहे। वैज्ञानिकों ने किसान गोष्ठी में मौजूद किसानों को खेती करने के सही तरीके बताते हुए फसलों को बीमारियों से बचने हेतु तथा उर्वरक की मात्रा के बारे में बताया कि कितनी मात्रा में फसलों को कौन सी खाद दी जाए l किस समय पर फसलों को पानी दिया जाए आदि।फसलों से संबंधित कई विषयों पर वैज्ञानिकों ने ग्रामीण किसानों से संवाद किया l
गन्ना उत्पादन को लेकर के वैज्ञानिकों ने ग्रामीण किसानों को गन्ना क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह से जुड़े रहने की सलाह दी और बुवाई, सिंचाई करने से पहले क्षेत्रा अधिकारी से संपर्क करते रहने की भी बात कही। इस गोष्ठी में ग्रामीण किसानो में गिरिजा पति त्रिपाठी, बिन्दा सिंह, पंजाब सिंह,राहत अली, संतोष कुमार, दिलीप कुमार शामिल रहे। गन्ना क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह के साथ उनके सहायक अनिल कुमार त्रिपाठी जीएम ,कपिल कुमार, दिलीप कुमार,राज सिंह,उमेश सिंह मौजूद रहे।