Qutub Ansari / Tue, Mar 19, 2024 / Post views : 109
बहराइच l लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी या उसके समर्थक द्वारा नेपाल से भारत या भारत से नेपाल में शराब की तस्करी न हो, इसके लिए भारत नेपाल सीमा पर अंतरिम चेक पोस्ट की स्थापना आबकारी विभाग की ओर से की गई है। यहां पर अधिकारी भी तैनात कर दिए गए हैं।
लोकसभा अथवा विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की ओर से नेपाल से भारी मात्रा में शराब की तस्करी देश में की जाती है। इससे चुनाव प्रभावित होने की आशंका रहती है। साथ ही चुनाव आचार संहिता पर दूसरे लोग सवाल उठाते हैं। इसको देखते हुए शासन के आयुक्त मिनिस्ती एस ने भारत नेपाल सीमा पर अंतरिम आबकारी चेक पोस्ट स्थापना के निर्देश दिए थे। मंडल आबकारी अधिकारी राजेश ने बताया कि शासन के निर्देश पर भारत नेपाल सीमा पर रुपईडीहा में अंतिम आबकारी चेक पोस्ट की स्थापना कर दी गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू होते ही इसका संचालन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस चेक पोस्ट के द्वारा भारत से नेपाल और नेपाल से आने जाने वाले लोगों पर नजर रहेगी। साथ ही जिनके पास निर्मित या अवैध शराब पाया जाएगा, उन पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव आचार संहिता तक अंतरिम चेक पोस्ट का संचालन किया जायेगा। मालूम हो कि प्रदेश में कुल 38 और जिले में एक अंतरिम चेक पोस्ट की स्थापना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन