Qutub Ansari / Wed, Mar 20, 2024 / Post views : 93
विशेश्वरगंज/बहराइच l बेसिक शिक्षा परिषद की संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के तहत सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा 20 मार्च से शुरू की गई। विकास क्षेत्र विशेश्वरगंज अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बड़नापुर में भी परीक्षाएं काफी अव्यवस्था में शुरू हुई। परीक्षा के पहले ही दिन इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रश्मि मिश्र सहित स शिक्षिका शगुप्ता निखत, व शिक्षा मित्र संगीता मौर्य अनुपस्थित रही। उपस्थित स0 शिक्षक गिरीश कुमार शुक्ल व शिक्षा मित्र गीता देवी ने कड़ी मेहनत के बाद बच्चों को परीक्षा हेतु बिठा सके। दो अध्यापकों को चार कक्षाओं की परीक्षा करनी पड़ी। स0 अध्यापक गिरीश कुमार शुक्ल अनुपस्थित शिक्षको के बारे में पूछने पर आग बबूला हो गए। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी ने बताया कि अभी मीटिंग में है , जांच कराई जाएगी। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी विशेश्वरगंज कमलेश कुमार मिश्र ने बताया कि रश्मि मिश्र मेडिकल पर है , अभी क्षेत्र में हूं, बी आर सी पहुंचकर शेष लोगों के अवकाश की स्थिति देखते है यदि बिना अवकाश के मिले तो,नो वर्क नो पे ,स्पष्टीकरण लेकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन