( शुभम मिश्रा )बहराइच l सचिव बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के आदेश के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्रा के कुशल निर्देशन में शैक्षिक सत्र 2023-2024 के कक्षा 8 के वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन कार्य बीआरसी गजाधरपुर में गुरुवार को हुआ। संबंधित विकास खंड के कक्षा 8 का वार्षिक परीक्षा के सभी विषयों के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य ब्लॉक संसाधन केंद्र गजाधरपुर में शिक्षक, शिक्षिका और अनुदेशकों द्वारा किया गया। बीईओ अनुराग मिश्रा ने बताया की कक्षा 8 के बच्चों के वार्षिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य विभागीय निर्देश के क्रम में बीआरसी पर कराया गया जिसमे विभिन्न न्याय पंचायतों के कुल 57 शिक्षक, शिक्षिका और अनुदेशकों ने मूल्यांकन कार्य किया। श्रीश श्रीवास्तव मूल्यांकन कार्य के प्रभारी रहे। अरुण अवस्थी, विवेक सिंह, विमिलेंद्र सिंह, संतकुमार चौबे,बिलाल अंसारी, गुड़िया जायसवाल सहित सभी शिक्षक, शिक्षिका और अनुदेशक मूल्यांकन कार्य में उपस्थित रहे।