( सिराज अली कादरी )कैसरगंज/बहराइच l विकास खण्ड कैसरगंज के आदर्श कम्पोजिट विद्यालय बगहिया के प्रधानाध्यापक सत्यवरण सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र बहादुर चौधरी व सेवा निवृत्त शिक्षक चन्द्र माधव सिंह ने की। समारोह मे सभी लोगो ने सत्यवरण सिंह को उनके भविष्य के जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। खंड शिक्षा अधिकारी श्री वर्मा ने कहा की सरकारी सेवा में रिटायरमेंट एक विभागीय प्रक्रिया है इसे हर सरकारी सेवा करने वाले व्यक्ति को गुजरना होता है लेकिन उस व्यक्ति द्वारा किये गये कार्य लोगों को जीवन पर्यंत याद आते रहते हैं। सेवानिवृत हो रहे शिक्षक सत्यावरण सिंह को हम सभी कभी भुला नहीं पाएंगे। श्री सिंह ने जिस मनोयोग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है वह वास्तव में अनुकरणीय है।।खंड शिक्षा अधिकारी श्री चौधरी व मौजूद अन्य अतिथियों ने सेवानिवृत हो रहे शिक्षक सत्यावरण सिंह को प्रतीक चिन्ह शाल ओढ़ाकर व धार्मिक पुस्तक देकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें देश भक्ति गीत,लहरा दो तिरंगा , मां सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत आदि शामिल रहे। दइस मौके पर शिक्षिका एकता गुप्ता , सुनीता देवी , नवीन मिश्रा, कैलाश नाथ यादव ग्राम प्रधान श्रीमती श्रीमी देवी ,डा0प्रमोद कुमार यादव ,शंभू यादव , अखिलेश सिंह,महेश शर्मा,सुधीर पटेल,सबीह अहमद,नेम कुमार गुप्ता,बृजेश निगम,देवेश प्रताप सिंह,उमेश चंद,दुर्गेंद्र सिंह,अनूप वर्मा,राजकुमार गुप्ता, उमेश पाण्डेय,चन्द्र प्रताप सिंह,विजय प्रताप सिंह,पूनम गुप्ता सहित सैकड़ो शिक्षक ग्रामीण उपस्थित रहे।