( कुतुब अंसारी )
बहराइच l संपूर्ण समाधान दिवस तहसील कैसरगंज में जिलाअधिकारी महोदया मोनिका रानी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ तहसील दिवस में आए हुए फरियादियों की बहुत ही गहनता पूर्वक से उनकी फरियाद सुनी और तत्काल प्रभाव से वादों का निस्तारण करने का आदेश दिया l सरकारी विभागों में जो भी वाद लंबित है उनको तत्काल प्रभाव से निस्तारित करने का आदेश दिया l समाधान दिवस में 171 मामले आए जिनका मौके पर सात मामलों का निस्तारण कर दिया गया l शेष एप्लीकेशन को संबंधित विभाग के कर्मचारियों को भेज दिया गया है और उन्हें समय के अंदर निस्तारित करने को कहा गया है l इस मौके पर सीडीओ बहराइच राम्या आर प्रभारी सीएमओ बहराइच, उप जिलाधिकारी कैसरगंज पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपेंद्र कुमार गौड़, एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे l